वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर

काराकस, एजेंसी। वेनेजुएला और जापान शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल उठे। वेनेजुएला में मात्र कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता क्रमश: 7.1 और 7.5 दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पिछले 100 से अधिक वर्षों में वेनेजुएला में महसूस किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इसी दौरान, प्रशांत महासागर के दूसरी ओर जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने वहां की जमीन को थर्रा दिया।
वेनेजुएला में मची तबाही
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (स्त्रस्) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जिसका केंद्र वेनेजुएला के तटीय शहर मोरोन के पास समुद्र में 13 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके ठीक कुछ मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक विनाशकारी झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
कम गहराई होने के कारण तबाही का असर काफी व्यापक रहा। राजधानी कराकास के कई इलाकों में आसमान धूल के गुबार से भर गया, क्योंकि वहां स्थित रेस्टोरेंट और दुकानों वाली इमारतें ढहने लगीं।
ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें
भूकंप का सबसे खौफनाक मंजर कराकास के अल्तामीरा इलाके में देखा गया, जहां एक 22 मंजिला विशाल इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई। मलबे के ढेर के पास ख?े लोग अपने परिजनों के नाम पुकारते देखे गए, जबकि स्वयंसेवक और राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे रहे।
एक बैंक कर्मचारी ओडालिस एस्कालोना ने बताया कि सीढ़ियां टूट गईं, दीवारों में गहरी दरारें प? गईं और छतों से सामान किसी मलबे की तरह गिरने लगा, जो बेहद डरावना अनुभव था।







