मध्य प्रदेशराज्य

तेंदूपत्ता गिनती करने गए किसान की सड़क पर मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक बार फिर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार, सोमवार सुबह देवराव गांव निवासी एक किसान शव खून से लथपथ हालत में उनकी बाईक के ऊपर पास के जंगल के रास्ते में मिला है। बताया गया है कि, उक्त व्यक्ति के शरीर पर मारपीट और हमले के निशान देखा गया है, जिसे लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक शव का पीएम जारी रहा।

मृतक तुलसीदास कुशवाहा बीते रविवार की शाम को गांव में चल रहे तेंदूपत्ता गिनती कार्य में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो, परिजनों ने सोचा काम में व्यस्त होंगे। जिसके बाद दूसरे दिन सोमवार सुबह घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने जंगल मार्ग के रास्ते में किसान का शव बाइक पर पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाये गये हैं और घटनास्थल पर शरीर के आसपास काफी सारा खून फैला हुआ था।

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार में परिवार में ग़म का माहौल व्याप्त है। परिजनों ने पुरानी रंजिश को इस मौत से जोड़ा है और हत्या की आशंका जताई है। घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button