भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद पर युवक पर तलवार से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मामूली विवाद पर युवक पर तलवार से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोलामंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भानपुर निवासी 25 वर्षीय आदिल कुरैशी का किसी बात को लेकर क्षेत्र के ही मूपा लीली और उसके अन्य साथियों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी मूपा लीली ने तलवार निकालकर आदिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। छोलामंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित आदिल कुरैशी के बयानों और शिकायत के आधार पर आरोपी मूपा लीली व उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद से फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button