नृशंस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : नरसिंहपुर बुलाकर राजस्थान निवासी प्रेमी की हत्या ; प्रेमिका ने अपने बचपन के प्रेमी के साथ रची थी साजिश….,

नरसिंहपुर । आधुनिक युग में प्रेम की परिभाषा रक्तरंजिश प्रतीत हो रही है । जहां पहले प्रेम, जीवन का आधार था वही आज के प्रेम से जीवन को ही खतरा महसूस हो रहा है…. जिसका जीता जागता सबूत यह निर्मम हत्याकांड है, जहां नरसिंहपुर जिले में महिला ने अपने बचपन के प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने घर में फैला खून साफ किया। शव के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगाया। बोरी में पैक कर करीब 200 किमी दूर रायसेन जिले में 40 फीट गहरी खाई में फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट (32) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसे 900 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा स्थित घर बुलाया था। यहीं मारा और दूसरे जिले में फेंका, ताकि पुलिस को शक न हो।
पुलिस को 7 में को युवक का शव मिला था जिसमें एक बैग भी पाया गया था उस बैग में एक बच्चे की कॉपी रखी थी जिसकी लिखावट के आधार पर पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर के गाडरवारा निवासी अरुण पटेल, भीलखेड़ी हरनाम सिंह किरार (34) और निवासी साईंखेड़ा निवासी रीना किरार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बेसबॉल बैट और XUV 700 की जब्ती की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।







