मध्य प्रदेशराज्य

स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसला यात्री, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच में फंसा, कॉमर्शियल इंस्पेक्टर की मदद से बची जान

 मंडला lजिले के नैनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद कॉमर्शियल इंस्पेक्टर की तत्परता से यात्री की जान बचाई जा सकी। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई।

रायपुर जाने के लिए पकड़ रहे थे इंटरसिटी एक्सप्रेस

लखनादौन निवासी देवेंद्र डहरिया, जो मंडला न्यायालय में लिपिक हैं, जबलपुर से रायपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। जैसे ही वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, ट्रेन चलने लगी। जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया। वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए।

टिकट जांच रहे कॉमर्शियल इंस्पेक्टर ने बचाया

प्लेटफॉर्म पर टिकट जांच कर रहे कॉमर्शियल इंस्पेक्टर किशोर समुन्द्रे ने यात्री को गिरते देखा। उन्होंने तुरंत दौड़कर यात्री को पकड़ लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर खुद भी प्लेटफॉर्म पर कुछ दूर तक घिसट गए, लेकिन अन्य यात्रियों की मदद से देवेंद्र डहरिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरा ट्रेन भी रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

यात्री के पैर में आई गंभीर चोटें

इस घटना में यात्री देवेंद्र डहरिया के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंंत नैनपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। बीएमओ डॉ. चावला ने बताया कि देवेंद्र को खरोंचों के साथ पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फ्रैक्चर की आशंका के चलते उनका एक्स-रे कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button