भोपाल में 13 मई से सजेगा क्रिकेट का रोमांच: रियाज़ कौसर मेमोरियल टूर्नामेंट का तीसरा सीजन

भोपाल में 13 मई से सजेगा क्रिकेट का रोमांच: रियाज़ कौसर मेमोरियल टूर्नामेंट का तीसरा सीजन
भोपाल, यश भारत। राजधानी के कोहेफिजा स्थित बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा खेल श्रृंखला की अगली कड़ी में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आगाज़ 13 मई से होगा, जो 16 मई तक चलेगा।
क्लब के संचालक एवं संस्थापक शाहबाज़ कौसर और सुफियान अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश से लगभग 28 से 32 टीमों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता का भव्य समापन और फाइनल मुकाबला 16 मई को खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि और पुरस्कार
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर होंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विजेता टीम: 45,000 रुपये एवं ट्रॉफी।
उपविजेता टीम: 21,000 रुपये एवं ट्रॉफी।
अन्य सम्मान: इसके साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट फील्डर जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्र
दान करेगा।







