भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल इंदौर मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट और बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल से बढ़ाई जाएगी अतिरिक्त कमाई

भोपाल इंदौर मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट और बर्थडे पार्टी

सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल से बढ़ाई जाएगी अतिरिक्त कमाई

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भोपाल और इंदौर मेट्रो को लेकर नई पहल शुरू की है। अब मेट्रो सेवा सिर्फ यात्रियों के सफर तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में प्री वेडिंग शूट, फिल्म शूटिंग, जन्मदिन समारोह और अन्य आयोजनों की भी अनुमति दी जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने इस नई योजना को सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स नाम दिया है। इसका उद्देश्य मेट्रो की आय बढ़ाना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग करना बताया जा रहा है। प्रति घंटे तय की गई फीसनई व्यवस्था के तहत स्थिर मेट्रो कोच में शूटिंग या आयोजन के लिए 5 हजार रुपए प्रति घंटा शुल्क देना होगा जबकि चलती मेट्रो कोच के लिए 7 हजार रुपए प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा 20 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि भी जमा करनी होगी जो नियमों के पालन के बाद वापस कर दी जाएगी।मेट्रो प्रशासन के अनुसार ,आयोजन के लिए कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजना के तहत प्री-वेडिंग फोटोशूट, फिल्म और वेब सीरीज शूटिंग डॉक्यूमेंट्री निर्माण, विज्ञापन शूट, जन्मदिन समारोह, किटी पार्टी और प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। एक आयोजन में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। सुरक्षा नियमों का रखना होगा ध्यान , मेट्रो प्रशासन पी आर ओ धीरज शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। आयोजन के दौरान शराब, धूम्रपान, पटाखे और ज्वलनशील वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मेटौ प्रबंधन द्वारा घाटे से उबरने की कोशिश , मेट्रो परियोजनाओं में भारी निवेश के बीच टिकट से होने वाली आय को पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। ऐसे में प्रशासन वैकल्पिक आय के स्रोत तलाश रहा है। माना जा रहा है कि इस पहल से अतिरिक्त राजस्व मिलने के साथ मेट्रो की ब्रांडिंग को भी मजबूती मिलेगी। फैसले पर सियासत भी तेज इस नई पहल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट के बढ़ते दौर में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मेट्रो का आधुनिक सेटअप नया आकर्षण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button