ग्वालियरजबलपुरबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेश

एमपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, अफसरों को फिर मिल सकेगा उच्च पदों का प्रभार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के ताजा आदेश के बाद विभाग में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार देने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है, जिससे लंबे समय से रुकी पदस्थापन व्यवस्था में तेजी आने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, विभाग में कई ऐसे पद हैं जहां नियमित पदोन्नति नहीं होने के कारण जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही थीं। जून 2025 में नियमित प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कार्यवाहक प्रभार देने पर रोक लगा दी गई थी, जिससे कई अधिकारियों की उम्मीदें भी अटक गई थीं।इसी बीच हाईकोर्ट जबलपुर ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार देने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने 6 मई को आदेश जारी कर सभी पुलिस इकाइयों को प्रक्रिया फिर शुरू करने की जानकारी दी।अंदरखाने चर्चा है कि इस आदेश के बाद कई जिलों और यूनिट्स में पदस्थ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ अधिकारियों को बड़े पदों पर बैठाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को आगामी प्रशासनिक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही विभाग में नई जिम्मेदारियों और पदस्थापन को लेकर आदेश जारी हो सकते हैं। IMG 20260507 WA0003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button