मध्य प्रदेशराज्य

बुझ गया घर का इकलौता चिराग : खेलते खेलते मासूम के गले में फसी रस्सी; मौत

सागर । सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवरी में 13 वर्षीय नाबालिग झूला झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई। जिसके चलते घर का इकलौता चिराग बुझ गया ।

 

 

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया, मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि, झुनकू वार्ड निवासी 13 वर्षीय देवांश उर्फ देव यादव रविवार को अपने घर के बाजू में लगे पीपल के पेड़ की डाली पर रस्सी बांधकर झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी गले में फंस गई। जिससे वह बेहोश हो गया। घटना देख परिजन तत्काल उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि मृतक देव के पिता का भी कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह अपनी मां का अकेला सहारा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button