जबलपुरमध्य प्रदेश
एनडीए की जीत पर शहर में जश्न, विधायक ने की लिट्टी-चोखा पार्टी
सुशासन, विकास और स्थिर सरकार लोगो की पहली पसंद

जबलपुर,यशभारत। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला है जिससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल है जबलपुर के भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है.संस्कारधानी में भी जगह जगह भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. इसी क्रम में उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे ने पार्टी की जीत पर तिलक भूमि तलैया में लिट्टी-चोखा बनाकर लोगों को खिलाया और जीत की खुशियां साझा कीं.
अभिलाष पांडे ने कहा कि बिहार में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का असर साफ दिख रहा है. कांग्रेस ने वोट चोरी जैसे आरोप लगाए, लेकिन जनता ने उन्हें खारिज कर दिया। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर साबित कर दिया है कि सुशासन, विकास और स्थिर सरकार ही उनकी पहली पसंद है।







