मध्य प्रदेशराज्य

विद्युत विभाग की बडी़ कार्यवाही : दर्जन भर घरों में चोरी की बिजली से बनाया जा रहा था खाना , जान जोखिम में डालकर हो रहा हीटर का उपयोग 

दमोह lविद्युत विभाग द्वारा दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र के ग्रामों में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभिंयान चलाया गया। कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू के निर्देशन में कनिष्‍ठ अभियंता कु. सरिता रावत के नेतृत्‍व में टीम तैयार कर ग्रामीण वितरण केन्‍द्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हथिनी, भूरि, आदि क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान अनेक घरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी कर हीटर के द्वारा खाना पकाया जा रहा है।

 

विभाग की टीम द्वारा मौके से एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की बिजली से चलने वाले हीटरों को जप्‍त करते हुए पंचनामा बनाकर प्रकरण तैयार किया गया। इस दौरान कई उपभोक्‍ताओं द्वारा अपने घरों से हीटरों को हटाने में लग गये।

कनिष्‍ठ अभियंता कु. सरिता यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सभी ग्रामों से अनावश्‍यक लोड बढ़ने , केबिल जलने , ट्रांसफार्मर खराब होने तथा डी.ओ. गिरने आदि की शिकायतों में एकाएक वृद्धि होने से कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में विशेष टीम तैयार कर इन ग्रामों में चैकिंग कराई गई। हकीकत जानने के लिये जब मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बिजली चोरी सामने आई। जिन घरों में बिजली चोरी पाई गई वहां विधुत चोरी की धारा 135 के तहत प्रकरण बनाकर जप्‍ती की कार्यवाही की गई। इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

चेकिंग के दौरान पाया ग़या की घरों में असुरक्षित तरीक़े से हीटर और नंगे वायर लगाकर लोग चंद पैसे बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं आए दिन घरेलु असुरक्षित वायरिंग से घातक बिजली की दुर्घटनाएं सामने आ रही है

जहाँ पर दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में कनिष्ठ अभियंता कुमारी सरिता रावत ने लोगों को समझाइश भी दी गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button