देश

मझगवां फाटक के आगे सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 5 युवक गंभीर घायल

कटनी, यशभारत। जिले के मझगवां फाटक के आगे आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार पाँच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मझगवां फाटक पार करने के कुछ देर बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार सड़क किनारे लगे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पाँचों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

IMG 20260503 WA0886

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button