इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देर रात में आईपीएस के थोक तबादले: 23 जिलों के एसपी बदले,कई डीआईजी भी चेंज,जबलपुर के एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता गए भोपाल,ख़बर मे अंदर देखे लिस्ट

जबलपुर यश भारत. मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, एडीजी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला सूची में जबलपुर एडिशनल एसपी  आयुष गुप्ता के तबादले को लेकर भी प्रशासनिक हलकों में खासा चर्चा रही। उन्हें नई पदस्थापना देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा सिमाला प्रसाद को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, जबकि सुंदर सिंह कनेश को रेल एसपी जबलपुर बनाया गया है। वहीं आशीष खरे को एसपी डिंडोरी पदस्थ किया गया है।सूची में रीवा, सीधी, मंडला, खंडवा, दमोह, शिवपुरी, सिंगरौली सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। सरकार ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था में कसावट और प्रशासनिक संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।FB IMG 1777753280249 FB IMG 1777753283409 FB IMG 1777753287231 FB IMG 1777753293617

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button