जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
खड़ी कचरा गाड़ी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
दमोह नाका बस स्टैंड क्षेत्र में मचा हड़कंप

जबलपुर, यश भारत।जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नगर निगम की एक खड़ी कचरा गाड़ी में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी खड़ी अवस्था में थी, तभी उसमें से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।
आसपास मौजूद लोगों और रहवासियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत सतर्कता दिखाई और गाड़ी को अन्य वाहनों से अलग कर बीच स्थान पर कर दिया, ताकि आग फैलने का खतरा कम हो सके।
सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।







