जबलपुरमध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश का गांजा तस्कर जबलपुर स्टेशन में गिरफ्तार

कब्जे से 19 किलो गांजा जप्त जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर यशभारत।
स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उक्त टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उत्तर प्रदेश का एक गांजा तस्कर जबलपुर स्टेशन में दबोचा गया उसके कब्जे से 19 किलो गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए है उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ए.के. त्रिपाठी रेल सुरक्षा बल जबलपुर के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर इसरार मंसूरी के मार्ग दर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी जबलपुर एवं आर.पी.एफ. जबलपुर की संयुक्त संघन चैकिंग की जाकर रेल्वे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफार्म न. पांच के इटारसी छोर से आरोपी कृष्ण गोपाल शर्मा पिता मुनीश कुमार शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौली पोस्ट बडगाव थाना रिजावली जिला फिरोजाबाद उ.प्र. की तलाश कर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 19 किलो कीमती करीब 1,90,000/- रूपये का जप्त किया गया है। तथा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय परिवहन को रोकने के लिए सतत् अभियान जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द जीआरपी थाना जबलपुर मे एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय परिवहन किये जाने वाले अपराधियों की तलाश की जा रहा हैं गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी आर.पी.एफ. निरीक्षक इरफान मंसूरी, जीआरपी सहा. उप निरी बी. एस. उद्दे, प्र.आर. गणेश तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, प्र. आर. सतेन्द्र सिंह, आर. परशुराम आर. कौशल तिवारी, आर. गोपाल सिंह, आर, शान्तम् गर्ग, म. आर. आरती उपाध्याय तथा रेल सुरक्षा बल के उप निरी सौरभ माहूरे, सउनि पी. के. मिश्रा, प्र. आर. मो. शहशाद, प्र. आर. जितेन्द्र तिवारी की विशेष भूमिका रही। अधिकारी कर्मचारियों व्दारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा पुरस्कार प्रदान करने की घोषण की गई है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App