जबलपुर

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाहन से कूदा, गेट से टकरा हुआ घायल,सागर का बदमाश गिरफ्तार, घातक हथियार हुआ जब्त

जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने पुरानी सूतिकागृह के सामने वाली गली में घेराबंदी करते हुए सागर निवासी बदमाश को गिरफ्तार किया । जिसके पास से घातक हथियार बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक को पुलिस वाहन में बैठाया गया तो वे चकमा देकर भागने की फिराक में था, इस दौरान वे अचानक वाहन से कूद गया और कूदते समय वाहन के गेट की चादर से टकराकर घायल हो गया। हालांकि बाद में उसे थाने लाया गया और मुलाहिजा कराने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया ।थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि गश्त के दौरान थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ उपनिरीक्षक दीप्ति लिल्हारे, आरक्षक कुंदन सिंह और नरेंद्र पाटिल के साथ राइट टाउन क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान पुरानी सूतिकागृह के सामने वाली गली में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब युवक को रुकने का इशारा किया, तो वह सकपका गया और पुलिस को देखते ही गलियों में दौड़ लगा दी। उपनिरीक्षक लिल्हारे और उनकी टीम ने पीछा किया और घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लोकेश रैकवार (26) निवासी गोपालगंज, जिला सागर बताया । संदेह होने पर जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की कमर में पीछे धारदार चाईना चाकू खुसा हुआ मिला । हथियार रखने के संबंध में वह कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने चाकू को जब्त कर लिया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।  

हिरासत से भागने की कोशिश में लगी चोट-कार्रवाई के बाद जब आरोपी लोकेश को पुलिस वाहन (थाना मोबाइल) में बैठाया जा रहा था, तभी उसने भागने की नीयत से वाहन से छलांग लगा दी। कूदते समय वाहन के गेट की चादर से टकराने के कारण उसके बाएं पैर के घुटने पर चोट आई है। पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर उसे थाने लाया, जहाँ उसका मुलाहिजा कराया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज लिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button