भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल होकर जाने वाली 4 ट्रेनें डायवर्ट, बक्सर-आरा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी

भोपाल होकर जाने वाली 4 ट्रेनें डायवर्ट, बक्सर-आरा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी

​भोपाल, यशभारत। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में चल रहे नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। आगामी 25 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ये ट्रेनें अब अपने नियमित मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से गंतव्य तक पहुंचेंगी।

​रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस कार्य के चलते ट्रेनों को गया-जहानाबाद रूट पर शिफ्ट किया गया है। इसका सीधा असर इंदौर, अजमेर, मुंबई और सूरत से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

​इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
​रेलवे के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल को गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-जहानाबाद होकर पटना संचालित की जाएंगी।
​वहीं, गाड़ी संख्या 15945 लोकमान्य तिलक-दरभंगा एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन दिलदारनगर, बक्सर, डुमराव, आरा तथा दानापुर स्टेशनों पर नहीं जाएगी। इसी तरह सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस भी डायवर्ट रहेगी और दिलदारनगर, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

​यात्री स्थिति जानकर ही शुरू करें यात्रा
​भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की पूछताछ सेवा नंबर 139 या एनटीईएस और ‘रेल मदद’ ऐप के जरिए गाड़ी की सही स्थिति का पता जरूर लगा लें। इससे यात्रियों को स्टेशन पर होने वाली संभावित असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button