भोपालमध्य प्रदेश

3 किलो गांजे के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

3 किलो गांजे के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं लूट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले

भोपाल, यशभारत। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर इलाके में घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ​क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के अधार पर एमपी नगर जोन-1 स्थित बाहुबली सेल के पास खाली मैदान से दो युवको को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक मोटरसायकल और करिब तीन किलों गांज बरामद हुआ है।
​ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार कोरी (24) निवासी सूखीसेवनिया और आकाश यादव (25) निवासी छोला मंदिर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद प्लास्टिक के थैलों से पारदर्शी पन्नियों में लिपटा गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button