जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यह तस्वीर देखकर आप रो पड़ेंगे…बरगी डैम हादसा: मौत भी नहीं तोड़ पाई मां-बेटे की आखिरी पकड़

जबलपुर, यश भारत।

यह तस्वीर देखकर आप रो पड़ेंगे…बरगी डैम हादसा: मौत भी नहीं तोड़ पाई मां-बेटे की आखिरी पकड़

जबलपुर, यश भारत। बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है, लेकिन शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आया एक दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। पानी के भीतर से जब एक मां और उसके मासूम बेटे का शव बाहर निकाला गया, तो वहां मौजूद रेस्क्यू टीम के सदस्य भी खुद को संभाल नहीं सके।
बताया जा रहा है कि करीब चार साल का मासूम अपनी मां की बांहों में ही मिला। दोनों एक ही लाइफ जैकेट में लिपटे हुए थे। ऐसा लग रहा था मानो आखिरी सांस तक मां अपने बच्चे को मौत से बचाने की कोशिश करती रही हो।
रेस्क्यू टीम के मुताबिक जब शव बाहर निकाले गए, तब भी मां के हाथ बच्चे के शरीर से कसकर जुड़े हुए थे। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया। कुछ देर के लिए मौके पर सन्नाटा छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के आखिरी पलों में शायद मां को अपने लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चे की जिंदगी की चिंता रही होगी। चारों तरफ पानी और डूबती सांसों के बीच उसने अपने लाल को सीने से इस तरह चिपका लिया, जैसे उसे हर हाल में सुरक्षित रखना चाहती हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button