भोपाल

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

फोटो कैप्शन: बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ।
भोपाल, यश भारत । संविधान निर्माता बीआर आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button