कल आएगा दसवी-बारहवीं का रिजल्ट, छात्रों में उत्साह, सीएम हाउस से जारी होंगे परीक्षा परिणाम

कटनी, यशभारत। बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल बुधवार को वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम कल यानि 15 अप्रेल को घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार कल बुधवार की सुबह 11 बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में सीएम हाउस से ये परिणाम जारी करेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in एवं एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एम पी मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। कटनी जिले की बात करें तो यहां कक्षा बारहवीं में 11 हजार 463 नियमित एवं 724 स्वाध्यायी छात्रों एवं हाईस्कूल कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 13 हजार 783 नियमित व 604 स्वाध्यायी छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था।







