कटनी

जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, मई के पहले सप्ताह में आएगा सीबीएसई 12वी का रिजल्ट

कटनी, यशभारत। सेंट्रल बार्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट अगले एक-दो दिनों में घोषित हो सकता है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्याकंन का काम लगभग पूरा कर लिया है। परिक्षा में शामिल हुए सीबीएसई 12वीं के लाखों छात्र अपना रिजल्ट ह्म्द्गह्यह्वद्यह्लह्य.ष्ड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ और ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र ष्ठद्बद्दद्बरुशष्द्मद्गह्म् और रू्रहृत्र ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पूरे देश से लगभग 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें 8.3 लाख छात्राएं और 10.2 लाख छात्र शामिल थे। इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए पूरा कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई महीने के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्गह्म्द्गह्यह्वद्यह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाएं। ष्टक्चस्श्व बोर्ड रिजल्ट 2026 की लिंक पर क्लिक करें या अपने अकाउंट पर लॉग इन करें। रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करें। अपने स्कोर कार्ड का च्क्थ् डाउनलोड करके देखें। उमंग ऐप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई 12वीं के छात्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इस ऐप पर जाकर ष्टक्चस्श्व सेक्शन में मांगी जानकारी दर्ज कर तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं। इसी तरह छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन से एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। इसके अलावा आईवीआरएस सेवा के माध्यम से भी कॉल करके अपने अंकों की जानकारी ली जा सकती है। इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मिल सकता है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में स्लो इंटरनेट की समस्या रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button