भोपालमध्य प्रदेश

स्व. आशा भोसले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजली

Chief Minister Dr. Mohan Yadav paid tribute to the late Asha Bhosle.

स्व. आशा भोसले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजली

भोपाल यश भारत । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत जगत ने एक ऐसी महान आवाज को खो दिया है जिसने कई पीढ़ियों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर की जोड़ी भारतीय संगीत की अमर धरोहर रही है। दोनों बहनों ने 50, 60, 70, 80 और 90 के दशक में अपनी मधुर आवाज से संगीत जगत को समृद्ध किया और अनगिनत कालजयी गीत दिए। डॉ. यादव ने कहा कि आशा भोसले की आवाज का जादू हर दौर में बरकरार रहा। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ साथ विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी अपनी गायकी से विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। उनका मध्यप्रदेश से भी पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button