युवक की लाश तालाब के पास नाले में मिली
शनिवार की शाम को निकाला था घर से

युवक की लाश तालाब के पास नाले में मिली
शनिवार की शाम को निकाला था घर से
जबलपुर यशभारत। गाजीनगर दसनल के समीप रहने वाला एक युवक शनिवार की शाम को घर से निकला था लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटा उसी दिन से घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार की सुबह उन्हें युवक का शव अधारताल तालाब के पास नाले मै पड़े होने की जानकारी लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना आधारताल पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की शिनाख्त गुलाम हुसैन के रूप में हुई जो पल्लेदारी करता था। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली थी। मृतक शराब पीने का आदि भी बताया जाता है और यह आशंका जताई जा रही है कि संभावित एवं नशे में नाले में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत पीएम के लिए रवाना कर दिया था पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।







