महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई इंजीनियर युवती से शादी
महाकुंभ से सुर्खियों में आए थे अभय सिंह

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई इंजीनियर युवती से शादी
![]()
कौन हैं अभय सिंह की पत्नी
अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीका है और वो कर्नाटक की रहनी वाली हैं। आईआईटी बाबा की पत्नी भी एक इंजीनियर हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रतीका ने बताया कि उनकी अभय सिंह से एक साल पहले मुलाकात हुई थी। मुझे इनका नेचर बहुत पसंद आया। फिर हम दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। हम अपने सास-ससुर से मिलने के लिए झज्जर आए है। हम आगे सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं।
आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में पूरी की है। 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी जेईई की तैयारी की। साल 2008 में अभय सिंह ने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 731 हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। कनाडा में एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी में काम किया। लॉकडाउन लगने के बाद वो भारत लौट आए। दावा किया गया कि वो 35 लाख रुपए की सालाना की सैलरी छोड़कर चले आए थे। उनके पिता कर्ण सिंह वकील और मां गृहिणी हैं।
महाकुंभ से सुर्खियों में आए थे अभय सिंह
महाकुंभ शुरू होने से पहले तक अभय सिंह गुमनाम जिंदगी जी रहे थे। महाकुंभ में जूना अखाड़ा से जुड़े रहने के कारण अभय सिंह को मीडिया तक अपनी बात रखने में ज्यादा समय नहीं लगा। जब अभय सिंह ने आईआईटी से पढ़ाई करने और लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की बात बताई तो देखते ही देखते वो सुर्खियों में आ गए थे। साथ ही उन्हें IIT बाबा के नाम से एक नई पहचान मिल गई। मीडिया से घिरे रहने वाले आईआईटी बाबा ने अपने इंटरव्यू में कई ऐसे बयान दिए, जिसकी वजह से वो चर्चाओं में आ गए। एक दिन ऐसा भी हुए की उन्हें अपने अखाड़े से भी निकाल दिया गया।







