भोपालमध्य प्रदेश

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मध्यप्रदेश का जलवा, एथलेटिक्स में पदकों की झड़ी

Madhya Pradesh shines in Khelo India Tribal Games, wins a flurry of medals in athletics

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मध्यप्रदेश का जलवा, एथलेटिक्स में पदकों की झड़ी

भोपाल यश भारत । खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप और 800 मीटर दौड़ जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में गुलाब मार्टिना ने गोल्डन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं शांति बेन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर एथलेटिक्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button