भोपालमध्य प्रदेश

जहांगीराबाद काली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान दर्शन के लिए घंटों इंतजार

जहांगीराबाद काली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान दर्शन के लिए घंटों इंतजार

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के छोटे तालाब के पास स्थित जहांगीराबाद क्षेत्र के प्राचीन काली माता मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button