कोहरे में डूबी सुबह,फिर सुनहरी धूप,शाम को ठंडक बढ़ने के आसार
न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज़

जबलपुर,यशभारत। संस्कारधानी दरमियानी रात से रविवार सुबह सात बजे तक घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। उसके बाद मौसम खुला और सुनहरी धूप खिली, आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा। सुबह हल्की ठंड और हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई, वहीं सूरज निकलने के बाद मंद धूप और हल्की गर्माहट बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। स्थानी मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 2 नवंबर को सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था वही आद्रता 95 प्रतिशत रही। 1 अक्टूबर से आज की तारीख तक 177 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
हालांकि दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ़ रहेगा और हल्की धूप शहर को गर्माहट देगी। दोपहर के समय मौसम शुष्क रहेगा, परंतु हवा की हल्की गति से उमस महसूस नहीं होगी। शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और हल्की ठंडक का अहसास बढ़ेगा। रात के समय मौसम सामान्य रहेगा और आसमान साफ़ रहने की संभावना है।
अनुमानित आँकड़े
* अधिकतम तापमान: 29 डिग्री
* न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री
* आर्द्रता: लगभग 55
* हवा की दिशा: उत्तर-पूर्वी रहेंगी रविवार सुबह हल्की धुंध, ठंडक और शांति का एहसास रहा।दोपहर मै साफ़ आसमान, हल्की गर्मी लेकिन मौसम आरामदायक रहने की उम्मीद है।शाम को मंद बयार के साथ ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। रात मै साफ़ आसमान, तापमान में गिरावट और सुहावनी ठंड के आसार बन रहे हैं।
दोपहर में धूप के समय बाहर निकलें तो टोपी या सनग्लास का उपयोग करें।
* शाम और रात के समय हल्का गर्म कपड़ा अपने साथ रखें।
* बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुबह की ठंड से बचाव जरुरी है।







