मध्य प्रदेशराज्य

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई : 40 प्रतिष्ठानों पर छापा, 13 प्रकरण दर्ज 

Table of Contents

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जाँच दल द्वारा अपने-अपने अनुविभाग में संचालित प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि लगभग 40 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही/निरीक्षण किया गया।

जाँच दल ने व्यावसायिक उपयोग करते हुये पाये जाने पर कुल 19 सिलेंडर घरेलु सिलेंडर जप्त कर 13 प्रकरण बनाए हैं। इनमें अनुविभाग तेंदुखेडा में कान्हा फैमिली रेस्टोरेंट 02, राजा मिष्ठान भंडार 02, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट 01, अन्नपूर्णा होटल 01, अनुविभाग हटा में पंचवटी ढाबा 01,अग्रवाल भोजनालय 01, बुंदेली रसोई 02 शामिल हैं। इसी प्रकार पथरिया अनुविभाग में रेस्टोरेंट में 03, दमोह अनुविभाग में अर्जुन होटल के नीचे स्टेशन के पास 01, मनोहर चाय जबलपुर नाका 01, शुक्ला भोजनालय 02, मोमोज किल्लाई नाका 01, ब्रजवासी होटल बस स्टैंड 01 घरेलु सिलेंडर जप्त किया गया हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button