भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती प्रशासन ने लागू की कड़ी SOP, 24×7 निगरानी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन भी होंगे जिम्मेदार

भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
प्रशासन ने लागू की कड़ी SOP, 24×7 निगरानी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन भी होंगे जिम्मेदार
भोपाल यश भारत। जिले में पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त एसओपी लागू कर दी है और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।क्षप्रशासन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य माध्यमों पर गलत जानकारी प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन भी ऐसी भ्रामक सूचनाओं के प्रसार के लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए निगरानी दलों को सक्रिय कर दिया गया है, जो लगातार पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक भीड़ लगाने और ईंधन का भंडारण करने से बचें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं







