जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

व्हीएफजे में टेस्टिंग के दौरान वाहन का ब्रेक फेल 

व्हीएफजे टेस्ट ट्रेक की घटना, ड्राइवर गंभीर, निजी अस्पताल पहुंचाया 

व्हीएफजे में टेस्टिंग के दौरान वाहन का ब्रेक फेल

व्हीएफजे टेस्ट ट्रेक की घटना, ड्राइवर गंभीर, निजी अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर यश भारत। व्हीएफजे में बने टाटा एलपीटीए वाहन का टेस्ट ट्रेक में ब्रेक जांच करते समय गाड़ी का ब्रेक फेल होने से वाहन असंतुलित होकर टेस्ट ट्रेक में लगे सोलर पैनल क्षेत्र में घुस गया। जिससे सोलर पैनल और वाहन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ ही वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल व्हीएफजे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह अर्ध बेहोशी की हालत में है। त्रिवेणी अस्पताल के डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्लांट -3 में कार्यरत कर्मचारी गुरु शरण सिंह उर्फ सोनू निर्माणी में बने वाहनों को शोभापुर स्थित व्हीएफजे के टेस्ट ट्रेक पर व्हीकल टेस्टिंग के लिए ले जाता है।रोज की तरह बुधवार 25 मार्च को भी एलपीटीए वाहन को टेस्टिंग के लिए ले गया था। टेस्टिंग के दौरान ब्रेक में खराबी आने के कारण उसने उसमें सुधार किया और फिर ब्रेक चेक करने के लिए जैसे ही वाहन को चालू किया, वाहन का ब्रेक फेल होने से वह वहां लगे सोलर पैनल वाले इलाके में घुस गया।पेनल से टकराने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गुरुशरण सिंह गंभीर रूप घायल हो गया। बताया जाता है कि उसकी पसलियों में अंदरूनी चोट लगी है। घायल को तत्काल व्हीएफजे अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गोल बाजार स्थित निजी अस्पताल त्रिवेणी में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button