आत्महत्या से पहले VIDEO बनाया, फिर लगा ली फांसी : VIDEO और सुसाइड नोट में दो युवकों पर लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर के पाठक वार्ड से एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्यारे लाल कुशवाहा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले बनाए गए कथित वीडियो और सुसाइड नोट में उसने रवि और अमित नाम के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए गए और आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर बाद में उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। मृतक ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में दूसरे युवक ने भी कथित तौर पर साथ दिया।
प्यारे लाल ने अपने वीडियो में इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी संपत्ति, घर, नकदी और गहनों पर अपने बच्चों सक्षम और भूमि का हक बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल, कथित वीडियो और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा कि मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या थे।







