सीएम मोहन यादव का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
CM Mohan Yadav's birthday, workers gave a grand welcome

सीएम मोहन यादव का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
यश भारत भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजधानी भोपाल में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिवस मनाया। भाजपा भोपाल जिला उपाध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजा भोज सेतु के पास मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस मनाया और उन्हें फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रतीक स्वरूप गदा भी भेंट की गई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेम और समर्थन उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है।







