जबलपुरमध्य प्रदेश

बम पटकने जा रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा : हत्या के प्रयास, वसूली के 7 मामले है दर्ज, दो बम भी किए जब्त

जबलपुर, यशभारत। थाना मदनमहल पुलिस ने लार्डगंज के शातिर बदमाशा को वारदात देने के पहले ही दबोच लिया। दरअसल आरोपी बम लिए खड़ा था, जो रंजिशन किसी की दुकान में बमबाजी करने ही वाला था कि तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, दो बम जब्त कर लिए। पकड़े गए आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास एवं अवैध वसूली तथा मारपीट के 7 मामले पहले से ही पंजीबद्ध है।

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना लार्डगंज का शातिर बदमाश यश तिवारी मछली मार्केट के सामने लिंकरोड तिराहे पर घटना करने खड़ा है । जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी यश तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी कमला नेहरू नगर मदनमहल के खिलाफ कार्यवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button