भोपालमध्य प्रदेश
जम्मू के विद्यार्थियों ने महापौर से की भेंट

जम्मू के विद्यार्थियों ने महापौर से की भेंट
भोपाल, यशभारत। जम्मू-कश्मीर से आए विद्यार्थियों के दल ने भारत दर्शन टूर के तहत भोपाल प्रवास के दौरान महापौर मालती राय से सौजन्य भेंट की। पांच दिवसीय यात्रा पर आए 20 विद्यार्थियों ने महापौर निवास पहुंचकर नगर निगम द्वारा शहर के विकास, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चर्चा के दौरान महापौर ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, शहरी सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं में सुधार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता को देखने और बड़ी झील में शिकारा नौका विहार का आनंद लेने की सलाह दी। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।







