शहर में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भजनों की शानदार प्रस्तुति

कटनी, यशभारत। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कल 15 मार्च को शहर में अपार उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। इस अवसर पर साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति के तत्वावधान में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गाटरघाट स्थित साहू धर्मशाला में रविवार को सुबह 10 बजे से मां कर्मा देवी जी की पूजा अर्चना की गई। महिला मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अखण्ड रामायण एवं भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति दी गई। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। समाज के अध्यक्ष लखन साहू के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से मां कर्मा देवी जयंती की तैयारियां चल रही थी। जिसके चलते यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति के तत्वावधान में शाम 6 बजे भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की भव्य शोभायात्रा गाटरघाट रोड स्थित साहू धर्मशाला से निकाली गई। इस अवसर पर मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना करते हुए आरती उतारी गई और मां कर्मा देवी को भव्य एवं सुसज्जित रथ पर सवार किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें साहू समाज के स्वजातीय बंधु एवं महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा आजाद चौक, शेर चौक, खेरमाई मंदिर, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, गांधी द्वार, मिशिन चौक, आजाद चौक से होते हुए साहू धर्मशाला में वापस आकर समाप्त हुई। इसके उपरांत प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद साहू, शिवकुमार साहू, नर्मदा प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, शिवकुमार साहू धस्सू, महिला मण्डल संरक्षक गौरी साहू, सुधा साहू, शशी साहू, सारिका साहू, पूजा साहू, साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति के अध्यक्ष लखनलाल साहू, उपाध्यक्ष गौरीशंकर साहू, सचिव विष्णु साहू, कोषाध्यक्ष सुशील साहू, अजय साहू, डॉ अमित साहू, बसंत साहू, एकांश साहू, गिरवर साहू, अशोक साहू, भन्नू, मुन्ना साहू, रमेश साहू, अशोक साहू, प्रमोद साहू, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना साहू, मौसम साहू, नीतू साहू, रूबी साहू, प्रमिला साहू, शालू साहू, सोनल साहू, मनोरमा साहू, पूजा साहू, सोनाली साहू, स्वाती साहू, रीना साहू, दर्शनी साहू, नेहा साहू, रितु साहू, खुशबू साहू, गायत्री साहू, नीलम साहू, आरती साहू, मिथलेश साहू, प्रीति साहू, युवा मंडल अध्यक्ष आयुष साहू, विमल साहू, तरूण साहू, सुनील साहू, मनोज साहू, खोजेलाल साहू, लखन साहू, अमित साहू, मनीष साहू, सचिन साहू, विकास साहू, आशीष साहू आदि उपस्थित रहे।





