कटनीमध्य प्रदेश

नववर्ष 2026 को लेकर कटनी पुलिस एक्टिव मोड पर, कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने संभाला मोर्चा, नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी, ढाबों और होटलों की चेकिंग

कटनी, यशभारत। नववर्ष 2026 के आगमन के पहले कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के थाना और चौकी प्रभारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में शहर के सभी थानों की पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में सिटी मॉल, एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत राघव रीजेंसी, स्काई लार्क, माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल अरिंदम, टीजीएस, होटल उर्वशी सहित अन्य स्थानों में पुलिस टीम ने दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस बल ने सभी थानों के ढाबों और शेष होटलों की जाँच की। कल पूरी टीम द्वारा शेष क्षेत्रों की जाँच की जाएगी। इस दौरान धारा 185 के तहत सभी पुलिस थानों में वाहनों की जाँच की गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, कोतवाली टीआई राखी पांडे, माधवनगर टीआई संजय दुबे, कुठला थाना प्रभारी, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुभागीय अधिकारी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आपको बता दें कि नव वर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की आम नागरिकों से अपील है कि वे नव वर्ष का उत्सव शालीनता, संयम और कानून के दायरे में मनाएं। नशे से दूर रहें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सहभागिता से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नव वर्ष संभव है।

IMG 20251229 205951
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button