मध्य प्रदेश
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का दुखद निधन
अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को दुखद निधन हो गया। सुरभि खंडेलवाल, आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती रितु खंडेलवाल की सुपुत्री थीं। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज, बैतूल से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में किया जाएगा।







