रीवा lमऊगंज में होली के दिन दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट ऐसी हुई कि एक की जान चली गई। कई घायल हो गए। इस घटना के बाद अब पूरे गांव में सन्नाटा है। पुलिस का पहरा है। हत्या करने वाले घरों में आरोपी ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कइयों की तलाश जारी है।
मऊगंज का एक और गांव, गडऱा बन गया, यहां हत्या के बाद घरों में ताला लगाकर आरोपी हो गए फरारl
होलिका दहन के दूसरे दिन यानि 4 मार्च को साकेत और पटेल परिवार के बीच हुआ था खूनी संघर्ष, ढाबा गौतमान गांव पुलिस छावनी में तब्दील, एसपी, कलेक्टर भी पहुंचे गांव, आपको बता दें कि एक साल पहले मऊगंज जिला का गडऱा गांव में दो जातियों के बीच में मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्षके युवक को घर में कैदकर इतना मारा था कि उसकी मौत हो गई थी। बाद में शव को बंधन से मुक्त कराने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया था। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई थी। गडऱा कांड अभी भी लोगों के जेहन से गया नहीं है। गडऱा गांव में अभी भी पुलिस का पहरा है। इस कांड को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब एक नया मामला ढाबा गौतमान में सामने आ गया। यहां भी दो अलग अलग जातियों के बीच में खूनी संघर्ष हुआ। साकेत परिवार के लोगों ने पटेल परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में हनुमना थाना के ढाबा गौतमान गांव के रघुवीर पटेल को इस कदर मारा गया कि उनकी मौत हो गई थी। रघुवीर पटेल अपने 25 वर्षीय पुत्र पूरनलाल पटेल को बचाने पहुंचे थे। बीच बचाव में रघुवीर की ही मौत हो गई। रघुवीर की मौत ने गांव में तनाव बढ़ा दिया। दो पक्ष आमने सामने खड़े हो गए। इस पूरे मामले को हालांकि पुलिस ने गंभीरता से लिया। घटना के बाद गावं में हालात बेकाबू होने लगे थे। इसे देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया। वहीं आरोपियों की धरपकड़ भी शुरू की गई। अब तक 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ढ़ाबा गौतमान गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सुमारे साकेत पिता मतलबी साकेत 75 वर्ष, मनोज साकेत पिता सुदामा साकेत उम्र 30 वर्ष, रामप्रकाश साकेत पिता परदेशी साकेत 52 वर्ष, राममिलन साकेत पिता परदेशी साकेत 45 वर्ष, प्रमोद साकेत पिता भोला सोकत 19 वर्ष, संदीप साकेत पिता राजू साकेत 25 वर्ष, श्रीकांत साकेत पिता बुद्धसेन साकेत 25 वर्ष शामिल हैं। वहीं इस मामले में एक दर्जन और भी आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने इस मामले में सिर्फ एक पक्ष पर मामला दर्ज नहीं किया है। जिस घर से जान गई, उनके परिवार के लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। रघुवीर पटेल के पुत्र पूरनलाल पटेल और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।
Back to top button