पहले ही प्रयास में सफलता भोपाल की अंजनी मिश्रा ने यूपीएससी में हासिल की 274वीं रैंक

पहले ही प्रयास में सफलता भोपाल की अंजनी मिश्रा ने यूपीएससी में हासिल की 274वीं रैंक
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल की प्रतिभाशाली छात्रा अंजनी मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 274वीं रैंक हासिल कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि अंजनी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
अंजनी मिश्रा की इस सफलता से उनके परिवार सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है। उनके पिता अजय मिश्रा राज्य पुलिस सेवा में पदस्थ हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी है।
अंजनी की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से भोपाल के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी जो सिविल सेवा में जाने का सपना देखते हैं। परिजनों का कहना है कि अंजनी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी तैयारी की। अब उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।







