बम पटककर दहशत फैलाने वाले भेजे गए जेल, होली के दिन आपसी विवाद पर बंगला लाइन में हुई थी वारदात

कटनी, यशभारत। होली के दौरान माधवनगर स्थित बंगला लाइन में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान बम पटक कर क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आज पुलिस ने जेल भेज दिया है। माधवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 5 मार्च को रोहनी वंशकार अपने परिवारजनों के साथ घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान अट्ठा डुमार, मिंटु डुमार, आनु डुमार व अन्य साथी आए और जान से मारने के इरादे से ज्वलनशील पदार्थ फेंके, जिसके फटने से शरीर में चेहरे व अन्य भागों में परिवार के लगभग 8 लोग जल गए। जिनको तत्काल जिला अस्पताल कटनी रिफर किया गया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल से आरोपियों द्वारा फंेके गये जल्वलनशील पदार्ध के अवशेष मोके पर जप्त किये गये व आरोपीगण की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर अट्ठा उर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा निवासी बंगला लाइन, आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि निवासी बंगला लाइन, ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार निवासी बंगला लाइन, मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा निवासी बांग्ला एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी बंगला लाइन को पकड़ा गया। आरोपियों को जिला न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।







