जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
यश भारत ,ब्रेकिंग…गोहलपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 वर्षीय बालक की मौके पर मौत…देखे वीडियो
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। गोहलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गाजी मियां दरगाह के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ।
पुलिस के अनुसार मृतक बालक की पहचान असीम के रूप में बताई गई है। वह स्कूल से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







