भोपालमध्य प्रदेश

इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा: भोपाल पुलिस ने चंद घंटों में किया सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी का पर्दाफाश

इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा: भोपाल पुलिस ने चंद घंटों में किया सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी का पर्दाफाश

​
​भोपाल,यश भारत। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात सामूहिक दुष्कर्म की नहीं, बल्कि एक पुराने परिचित द्वारा डरा-धमकाकर की गई ज्यादती की है। आरोपी और महिला की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

​परिजनों ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
बता दें कि बीती रात महिला घर से पेट्रोल भरवाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह देर रात करीब 2:30 बजे बेसुध और गंभीर हालत में घर लौटी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मनोहर डेयरी के पास स्थित पेट्रोल पंप से 4-5 अज्ञात बदमाशों ने महिला को सफेद कार में अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

​सीमा विवाद के बाद सक्रिय हुई मंगलवारा पुलिस
शुरुआत में यह मामला हनुमानगंज और मंगलवारा थानों के बीच सीमा विवाद में उलझा रहा, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवारा थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने तुरंत मोर्चा संभाला। अल सुबह अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी ने जब पीड़िता से गहनता और संवेदनशीलता से पूछताछ की, तो मामले की पूरी कहानी बदल गई।

​बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला की जान-पहचान लगभग 2 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से डीआईजी बंगला निवासी एक युवक से हुई थी। कुछ समय बाद महिला ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे आरोपी नाराज था। वारदात वाले दिन आरोपी ने महिला को रास्ते में रोका और डरा-धमकाकर उसी के दोपहिया वाहन पर बैठाकर पास के एक होटल ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और ज्यादती कर उसे सड़क पर छोड़ दिया।

​सीसीटीवी फुटेज और चैट रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मंगलवारा थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुनिश्चित हो चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और दोनों के बीच हुई सोशल मीडिया चैट को साक्ष्य के तौर पर जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

इनका कहना है
​महिला की सुरक्षा सर्वोपरि है। शुरुआती सूचना अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की थी, लेकिन विस्तृत पूछताछ और जांच में मामला परिचित द्वारा ज्यादती का निकला है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अजय कुमार सोनी, थाना प्रभारी, मंगलवारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button