कटनीमध्य प्रदेश

हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में होली के दिन हुई था हत्या की वारदात

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौड़िया में होली के दिन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पति पत्नी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में स्लीमनाबाद पुलिस को यह सफलता मिली है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 4 मार्च को दुर्गेश बेन निवासी ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने लल्लू बेन व रैना बेन के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर उसकी एवं उसके पिता की लाठी से मारपीट करने मारपीट से पिता किशोरीलाल की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 134/26 धारा 109(1),115(2),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन पिता भागचंद बेन उम्र 40 साल व रैना बाई पति मुकेश बेन उम्र 38 साल निवासी ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button