जबलपुरमध्य प्रदेश

ओवरनाइट ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, इंदौर से जबलपुर आ रही थी पीड़िता

जीआरपी कर रही जांच अधिकारी पहुंचे थाने

जबलपुर यशभारत। इंदौर से जबलपुर आ रही एक युवती के साथ ओवरनाइट ट्रेन में दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद रेलवे और यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना रात में करेली स्टेशन के आसपास की बताई जा रही है।डरी सहमी युवती ने जबलपुर में अपने भाई को फोन पर इसकी जानकारी दी और वह करेली स्टेशन पर उतर गई। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक युवती का जीआरपी थाने पहुंचा और इस घटनाक्रम की जानकारी जीआरपी को दी गई।

जीआरपी द्वारा युवती को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जाएगी। बहरहाल जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवती इंदौर में कोचिंग करती है।

बता दें कि ओवरनाइट ट्रेन में सफर कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंदौर से जबलपुर की ओर यात्रा कर रही थी। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान रात के कोच नंबर s-7 व एसी के बीच में यह घटना हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भी उसी ट्रेन में यात्रा कर रहा था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

*इनका कहना है…*
ओवरनाइट ट्रेन में यह मामला संज्ञान में आया है युवती को जीआरपी थाने बुलाया गया है उसके कथन लेने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

*भावना मरावी*
*एडिशनल एसपी रेल जबलपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button