दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां अपनी बहन के घर आए 16 वर्षीय नाबालिक भरत पिता रामगोपाल विश्वकर्मा की लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का खून भी पी रहा था lसीएसपी एचआर पांडे ने बताया है कि किलर शायद साइको है और मानसिक रूप से कमजोर है डॉक्टर परीक्षण के उपरांत ही कुछ बता सकते हैंl
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भरत पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे सहित देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक भरत भाईदूज के मौके पर अपनी बहन के घर समन्ना गांव आया हुआ था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Back to top button