इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मणिपुर के मशहूर संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में हत्या

पर्दे के पीछे रहकर संगीत को देते रहे मजबूती

मणिपुर के मशहूर संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में हत्या

नई दिल्ली, एजेंसी। मणिपुर के चर्चित संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की सोमवार सुबह दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 55 वर्षीय सिंह की मौत की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। उन्हें मणिपुर की मशहूर गायिका की संतान के रूप में भी जाना जाता था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना पर दुख जताते हुए हत्या पर नाराजगी व्यक्त की है।सिंह ने 1980 के दशक की शुरुआत में मणिपुर के रॉक संगीत से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहले अल्ट्रा वाइरेस से जुड़े और बाद में चर्चित बैंड फीनिक्स के मुख्य गिटारवादक बने। उन्होंने ईस्टर्न डार्क के साथ भी प्रस्तुति दी। अपने संगीत सफर में उन्होंने मणिपुर के रॉक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पर्दे के पीछे रहकर संगीत को देते रहे मजबूती

फीनिक्स के गायक विवेक शर्मा ने सिंह को याद करते हुए कहा कि वह कभी प्रसिद्धि के पीछे नहीं भागे। जहां भी सटीकता और बेहतरीन काम की जरूरत होती, वह चुपचाप अपनी जिम्मेदारी निभाते थे। शर्मा ने उन्हें अपना प्रिय मित्र और बड़े भाई जैसा बताया। उनके अनुसार, सिंह का योगदान अक्सर पर्दे के पीछे रहा, लेकिन संगीत की दुनिया में उसका महत्व बेहद बड़ा था।सिंह बाद में दिल्ली आ गए और करीब 17 वर्षों तक राजधानी में रहकर संगीत के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने संगीत विद्यालय शुरू किया और युवाओं को प्रशिक्षण दिया। वह अपने घर पर भी विद्यार्थियों को संगीत सिखाते थे। इसके अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ म्यूजिक में भी अध्यापन कियाउन्होंने राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान के साथ ‘रॉक एंड रूट्स’ प्रोजेक्ट में भी काम किया। इस दौरान उन्होंने संगीत की विभिन्न शैलियों को जोड़ने और युवा कलाकारों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। उनके निधन से मणिपुर के साथ दिल्ली के संगीत जगत में भी गहरा शोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button