भोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सरेराह युवक का रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर सीने और पेट पर चाकू से वार कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेख तौकीर अली (40), पिता रईस अली, निवासी बरखेड़ी पातरा रोड, अपने निजी काम से घर से निकले थे। तभी रास्ते में दानिश उर्फ लाला नामक बदमाश ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दानिश ने तौकीर को देखते ही अभद्र गालियां देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर किया हमला
जब तौकीर ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी बीच आरोपी दानिश ने अपनी कमर से चाकू निकाला और तौकीर पर हमला बोल दिया। हमले में तौकीर के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ लाला के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button