जबलपुरमध्य प्रदेश

नारायण हृदयालय मुंबई के विशेषज्ञों ने लगाया निःशुल्क हृदय जांच शिविर

100 से अधिक बच्चों का परीक्षण

जबलपुर,यशभारत। नारायणा हृदयालय मुंबई के हृदयरोग विशेषज्ञों द्वारा शुक्रवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र परिसर, इंदिरा मार्केट जबलपुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ईको जांच की गई। शिविर में 100 से अधिक बच्चों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई बच्चों में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित समस्याएं पाई गईं। चयनित बच्चों का आगे का उपचार मुंबई स्थित नारायण हृदयालय में किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि कई बच्चों में जन्म से ही हृदय संबंधी विकार पाए जाते हैं, जिनका समय पर पता लगना और उपचार होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविरों से जरूरतमंद परिवारों को विशेषज्ञ परामर्श और उच्चस्तरीय जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल जाती है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो पाती है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चों में सांस फूलना, वजन न बढ़ना, बार-बार सीने में संक्रमण या होंठ-नाखून नीले पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button