भोपालमध्य प्रदेश

पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला

पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अरेराहिल्स थाना इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी घायल युवक पर दबाव बना रहे थे। जिसके लिये मना करने पर बदमाशों ने उस पार चाकू से हमाल कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरेरा हिल्स इलाके में रहनेवाले रविंद्र सेन से अक्कू उर्फ आकाश और विशाल का विवाद चल रहा था। इसको लेकर मंगलवार को भी विवाद हुआ जिसमें दोनों ने मिलकर रावेन्द्र पर चाकू से हमला कर दिया।
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button